Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur गांव अरगोवाल के अकाली पंच को पुलिस ने “उठाया”

गांव अरगोवाल के अकाली पंच को पुलिस ने “उठाया”

-पुलिस की कार्रवाई से गुस्साए गांव निवासियों ने लगाया जाम, अधिकारियों ने आश्वासन देकर खुलवाया-
रिपोर्ट: मनप्रीत-
गढ़दीवाला (द स्टैलरन न्यूज़)। होशियारपुर के कस्बा गढ़दीवाला में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब थाना गढ़दीवाला पुलिस द्वारा गांव अरगोवाल के पंचायत सदस्य हरदीप सिंह भुट्टो को नशे संबंधी पुछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया। इसके रोष स्वरुप गांव निवासियों ने सडक़ पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गांव अरगोवाल की सरपंच सुमन देवी व अन्य लोगों ने कहा कि पुलिस सुबह अकाली दल संबंधी पंच हरदीप सिंह को घर से सोए हुए को जबरदस्ती उठाकर थाने लेकर आ गई, जब उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पूछा तो उन्होंने कहा कि यह नशे का धंधा करता है, इसके बारे में शिकायत आई है।

Advertisements

इस पर गांव निवासियों ने पुलिस से सवाल किया कि जब वे पंच को घर से उठाकर लाए तो क्या उनसे कुछ बरामद हुआ। इस पर पुलिस वालों ने कहा कि इस संबंधी पूछताछ करनी है, यदि कुछ न हुआ तो छोड़ दिया जाएगा। परन्तु पुलिस द्वारा धक्केशाही से पंच हरदीप सिंह पर केस डालने की साजिश बनाई जा रही है, जिसे वे किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने देंगे। पुलिस द्वारा एक न सुनने पर वे जाम लगाने को मजबूर हुए। जां के कारण पैदा हुई स्थिति के बारे में पता चलते ही नायब तहसीलदार गढ़दीवाला व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने लोगों को समझाकर आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here