पूर्व पार्षद सुरिंदर सिद्धू कैबिनेट मंत्री अरोड़ा के राजनीतिक सचिव नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की सिफारिश पर पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेसी सुरिंदर सिद्धू को श्री अरोड़ा का राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया है। श्री सिद्धू को राजनीतिक सचिव नियुक्त किए जाने संबंधी श्री अरोड़ा ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।

Advertisements

इस मौके पर श्री अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने हर कर्मठ कार्यकर्ता को समय आने पर जिम्मेदारी वाले पदों पर आसीन करती है। उन्होंने कहा कि श्री सिद्धू कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता हैं और समाज सेवक के रुप में जाने जाते हैं। इस अवसर पर श्री सिद्धू ने नियुक्ति पत्र देने के लिए श्री अरोड़ा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा व मनमोहन सिंह कपूर भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here