गऊ सेस के करोड़ो रुपये एकत्र पर पंजाब की गऊशालाओं को नहीं दिया जा रहा फंड: तीक्ष्ण सूद 

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। आज पंजाब गऊ सेवा कमीशन के पूर्व चेयरमैन कीमती भगत, बिन्दुसार शुक्ला पूर्व सदस्य पंजाब गऊ सेवा कमीशन ने पूर्व मंत्री पंजाब सरकार तीक्ष्ण सूद को गऊ अमृत अंक भेंट किया। गऊ भगतों की बैठक में तीक्ष्ण सूद ने बताया की पूर्व अकाली-भाजपा सरकार ने गऊ धन की सेवा संभाल के लिए गऊ सेवा सेस लगाया गया। आज गऊ सेवा सेस के लगभग 100 करोड़ से भी अधिक की राशि पंजाब सरकार के पास पड़ी है। पिछले तीन साल में सरकार ने एक रुपया भी जारी नहीं किया यह गऊ माता के साथ घोर अन्याय है। पंजाब की सडक़ों पर लगभग 90,000 के करीब लावारिस व बेसहारा गऊ धन है।

Advertisements

जिसकी वजह से हर साल जानी नुकसान भी बहुत होता है और पंजाब के किसानों की फसलों का नुकसान भी होता है, संस्कृति का निरादर होता है, ट्रैफिक में समस्या आ रही है। उन्होंने काह कि पंजाब सरकार जल्दी गऊ सेवा सेस के पैसे गऊ वंश के रख रखाव के लिए जारी करे ताकि उपरोक्त घटनाओं से बचा जा सके। इस बैठक में कीमती भगत ने बताया कि पंजाब के कई जिलों में गऊ हत्या के केस भी सामने आ रहे है। दुष्ट लोग गऊ धन की हत्या कर रहे है और पंजाब सरकार बिलकुल खामोश है। पंजाब सरकार को तुरंत इस पर कारवाई करनी चाहिए। कीमती भगत ने अपने कार्यकाल में गऊ वंश के हित में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई।

उन्होंने बताया कि जो नोटिफिकेशन अपने कार्यकाल में जारी करवाए थे उसका पूर्ण विवरण गऊ अमृत अंक में उपलब्ध करवाया गया है ताकि प्रत्येक गऊ भगत इस जानकारी के माध्यम से गऊ हित में कार्य कर सके। इस अवसर पर डाक्टर बिन्दुसार शुक्ला, पूर्व सदस्य पंजाब गऊ सेवा कमीशन ने बताया कि पंजाब की किसी भी गऊशाला में सरकारी डॉक्टर और दवाइयां नहीं जा रही जो बहुत निंदनीय बात है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, पूर्व मेयर शिव सूद, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पठानिया आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here