प्रत्येक घर से मिल रहा है श्री राम मंदिर के लिए समर्थन: नीति तलवाड़

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। 100 करोड़ हिंदुओं के अराध्य भगवान श्री राम जी के मंदिर निर्माण के लिए आज हर घर से आवाज बुंलद हो रही है। हिंदुओं की इंतजार की घड़ी अब खत्म हो चुकी है। इसलिए अब अदालतों को भी यह सोच लेना चाहिए कि कानून वही होता है जो बहुतात पर लागू हो सके। उपरोक्त शब्द भारतीय जनता महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश सचिव पार्षद नीति तलवाड़ नेे सूरज नगर संकीर्तन मंडली द्वारा राम मंदिर के लिए समर्थन देने संबंधी बैठक को संबोधित करते हुए कहे।

Advertisements

पार्षद तलवाड़ ने कहा कि वो न्याय पालिकाएं जो देश के दुश्मनों को इंसाफ देने के लिए रात के 12 बजे भी खुल जाती है, उन न्याय पालिकाओं को 100 करोड़ हिंदुओं की भावना से खिलवाड़ करने का कोई अधिकार नही है। पार्षद तलवाड़ ने कहा कि मंदिर कोई चुनावी मुद्दा नही है हमारी श्रृद्धा का केन्द्र है। इसलिए सरकार भी यह बात जान ले कि अब हर भारतीय यह मन बना चुका है कि पहले दरबार फिर सरकार। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से 9 दिंंसबर को हर राम भक्त सुबह 9 बजे रोशन ग्राउंड में एकत्रित होगा, जिससे न्याय पालिका भी यह जान ले कि अब इस मामले में और देर बर्दाशत नहीं होगी। इस मौके पर आशा रानी, रोजी, रीतू, दीपी, शुक्ला, रीटा, सोनिया व नीरु आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here