भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी गठित, शरद व फौजा सिंह जिला महामंत्री नियुक्त

BJP kisan morcha

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला किसान मोर्चा अध्य्क्ष शिव कुमार कौशल की और से जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि जिला भाजपा को और मजबूती देने के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष विजय पठानिया से विचार-विमर्श कर पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद व मेयर शिव सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने नवगठित किसान मोर्चा टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश का किसान आज मोदी सरकार की नीतियों से खुश होकर पार्टी से जुड़ रहा है।

Advertisements

क्योंकि मोदी सरकार ने किसानों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए कई योजनाएं धरातल पर लागू कर सीधे किसानों को लाभान्वित किया है। जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की सूची में जिला अध्यक्ष शिव कुमार कौशल, जिला सीनियर उपाध्यक्ष सुच्चा सिंह, कुलदीप सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष कुलविंदर सिंह काकू, धर्मजीत ठाकुर, सुदेश कुमार शर्मा, हरजीत सिंह धामी, जिला महामंत्री शरद सूद, फौजा सिंह, जिला सचिव बाबा कुलजीत सिंह, राज किशोर सिंह ठाकुर, हरप्रीत सिंह, ओंकार सिंह, सूबेदार हरविंदर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष कमल सिंह, मीडिया इंचार्ज रणजीत कटोच लक्की, मंडल स्तर पर किसान मोर्चा अध्यक्ष दक्षिणी मंडल बलविंदर सिंह, पूर्वी मंडल पंकज मेहरा, पश्चिमी मंडल तरनजोत सिंह धामी, देहाती मंडल पाल सिंह, हरियाना मंडल जीत सिंह, हरदोखानपुर मंडल नंबरदार सतबीर सिंह लाली, चब्बेवाल मंडल सतनाम सिंह, बीत मंडल नंबरदार तरसेम सिंह, अहिराना कलां मंडल बलजीत सिंह सरपंच नियुक्त किया गया।
इसी प्रकार जिला कार्यकारिणी गुरदेव सिंह देबी, हरगोविंद सिंह रिंकू, गुरचरण सिंह मिंटू, मुख्तयार सिंह, दिनेश कुमार, कमल देव सिंह मस्ताना, जत्थेदार पाल सिंह, राजीव कुमार, सुभाष चन्द्र, जगजीत सिंह, नंबरदार ओमप्रकाश, हरकमल गोपाल, गुरशरण सिंह, मखन सिंह को शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here