Tuesday, October 20, 2026
Home Latest अब लागत मूल्य पर सरकार के प्लाज्मा बैंक से प्लाज्मा ले सकेंगे...

अब लागत मूल्य पर सरकार के प्लाज्मा बैंक से प्लाज्मा ले सकेंगे निजी अस्पताल, नोटीफिकेशन जारी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मिशन फ़तेह के अंतर्गत पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार द्वारा कोरोनावायरस से निपटने के लिए चलाई जा रही मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आज पंजाब सरकार ने एक अहम फ़ैसला लेते हुए कोरोनावायरस पीडि़तों का इलाज करने वाले पंजाब राज्य के निजी अस्पताल को लागत मूल्य पर प्लाज़्मा बैंक से प्लाज़्मा मुहैया करवाने का फ़ैसला किया है।

Advertisements

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा प्लाज़्मा बैंक की स्थापना वाले दिन से ही कोरोनावायरस पीडि़तों का इलाज कर रहे निजी अस्पतालों द्वारा प्लाज़्मा मुहैया करवाने की माँग की जा रही थी। जिसको सरकार ने विचारने के उपरांत फ़ैसला किया है कि इन निजी अस्पतालों को लागत मूल्य, जो कि 20,000 रुपए प्रति यूनिट है पर उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब राज्य के सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाने वाले मरीज़ों को प्लाज़्मा मुफ़्त उपलब्ध करवाया जाएगा। विभाग द्वारा इस सम्बन्धी नोटीफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

यहाँ यह वर्णनयोग्य है कि पंजाब राज्य के पहले प्लाज़्मा बैंक का उद्घाटन डॉक्टरी शिक्षा एवं अनुसंधान संबंधी मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने 21 जुलाई, 2020 को ऑनलाइन उद्घाटन किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here