Monday, October 5, 2026
Home Education हिज एक्सीलेंट इंस्टीट्यूट होशियारपुर का 12वीं का परिणाम शानदार रहा, रोहित ने...

हिज एक्सीलेंट इंस्टीट्यूट होशियारपुर का 12वीं का परिणाम शानदार रहा, रोहित ने पाया मैरिट में स्थान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान हिज एक्सीलेंट इंस्टीट्यूट मेडिकल, नॉन-मेडिकल, कॉमर्स का बारहवीं बोर्ड परीक्षा में परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। रोहित जैन ने मेरिट में नाम दर्ज कर पंजाब में 13वां स्थान हासिल किया। अच्छे परीक्षा परिणाम एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में हिज के विद्यार्थी अच्छा रैंक हासिल करते है। एक बार फिर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने अच्छा परिणाम हासिल करके पूरे जिले को गौरवान्वित कर दिया है।

Advertisements

जानकारी देते हुए हिज के डायरैक्टर डा. आशीष सरीन ने बताया की जितेश 93.5 प्रतिशत, सिमरनजीत कौर 92.6 प्रतिशत अंक, तजिंदर तथा रितिका कपूर ने 91.4 प्रतिशत, सिकंद ने 90.4 प्रतिशत तथा प्रणव ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। इनके अलावा भी 13 बच्चों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल प्राप्त करके हिज का नाम रोशन किया है। डा. आशीष सरीन ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here