Monday, November 2, 2026
Home Education सनातन धर्म कॉलेज का B.Com (6th Sem.) का परिणाम रहा शानदार

सनातन धर्म कॉलेज का B.Com (6th Sem.) का परिणाम रहा शानदार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सनातन धर्म कॉलेज, होशियारपुर की प्रिंसिपल डॉ. सविता गुप्ता ऐरी ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ द्वारा घोषित परिणामों में हमारी बी.कॉम छठे समैस्टर की छात्रा पुण्या मल्होत्रा ने 85.16% अंक लेकर कॉलेज में प्रथम स्थान, प्रियंका नागी ने 82.32% अंक लेकर कॉलेज में दूसरा स्थान तथा नेहा बाग ने 80.94% अंक लेकर कॉलेज में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Advertisements

इन प्रतिभाशाली छात्राओं ने अपना, अपने माता-पिता तथा कॉलेज का नाम रोशन किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति की अध्यक्षा डॉ. हेमा शर्मा, सचिव श्री श्रीगोपाल शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. सविता गुप्ता ऐरी ने वाणिज्य विभागाध्यक्षा डॉ. मंजीत कौर तथा इन प्रतिभाशाली छात्राओं को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here