Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur राहत भरी खबर: सिंगला के निर्देशों पर मिड-डे-मील के अधीन मेहनताने के...

राहत भरी खबर: सिंगला के निर्देशों पर मिड-डे-मील के अधीन मेहनताने के लिए 2.5 करोड़ रुपए जारी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला के निर्देशों पर मिड डे मील के मेहनताने के लिए 2.5 करोड़ रुपए के करीब की राशि जारी कर दी गई है, जिससे मिड डे मील के अधीन रसोइयों / सहायकों को समय पर मेहनताना दिया जा सके।

Advertisements

इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री के निर्देश पर पंजाब मिड डे मील सोसाइटी द्वारा 2,49,78,780 रुपए के फंड जारी किए गए हैं। राज्य के समूह जि़ला शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए एक पत्र में इस मेहनताने का तुरंत वितरण करने और इसको कम्पोनेंट के अनुसार खाता बही में दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

प्रवक्ता के अनुसार दूसरे जि़लों के अलावा लुधियाना जि़ले के लिए 22,03,200 रुपए, जालंधर के लिए 17,89,200 रुपए, पटियाला जि़ले के लिए 17,35,080 रुपए, अमृतसर के लिए 16,69,800 रुपए और संगरूर के लिए 14,37,480 रुपए जारी किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here