श्री राम मंदिर के निर्माण कार्य की शुरुआत भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन: अश्विनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम मंदिर के निर्माण की शुरूआत आज अयोध्या में होने जा रही है, जिसके चलते आज भूमि पूजन के साथ-साथ नींव पत्थर रखा जाएगा। यह पूरे भारत वर्ष के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। उक्त बात प्रसिद्ध समाज सेवक व विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के साथ जुड़े अश्वनी छोटा ने कही। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोड़ों लोगों का हौंसला बढ़ाया है।

Advertisements

आज सभी लोगों के मनों में खुशी की लहर दौड़ रही है। लोगों में कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए वह अपने अपने घरों, मंदिरों व दुकानों में घी के दीए जलाकर श्री राम चन्द्र जी का आर्शीवाद प्राप्त करें। आज उन सूरवीरों को कोटि कोटि प्रणाम है, जिन्होंने राम मंदिर की खातिर अपने प्राणों को निशावर कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोरोना वायरस के चलते अयोध्या जाने पर रोक ना लगी होती तो 5 अगस्त को अयोध्या में दूसरा कुंभ मेला दिखाई देता। यह अयोध्या राम जन्मभूमि हमें नरेन्द्र मोदी ने लोगों को एक उपहार के रूप में दिया है। इस दिन को केवल भारत में ही नहीं देखा जाएगा बल्कि अमेरिका में भी इस ऐतिहासिक क्षण को दिखाया जाएगा।
फोटो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here