Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur उप जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल देहरीया का आकस्मिक किया निरीक्षण

उप जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल देहरीया का आकस्मिक किया निरीक्षण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। उप जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री शिक्षा सुखविंदर सिंह द्वारा सरकारी एलीमेंट्री स्कूल लोअर देहरीया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। विद्यालय में पढ़ाई का वातावरण, अनुशासन और मिड डे मील आदि व्यवस्था ठीक पाई गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारी द्वारा विद्यालय का रिकार्ड देखा गया। साथ ही सभी शिक्षकों को अपनी-अपनी शिक्षक डायरी तैयार कर निर्धारित अवधि में कोर्स पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने मिड डे मील किचन का भी निरीक्षण किया।सुखविंदर सिंह ने मिड डे मील वर्कर से बात कर हफ्ते के मीनू के बारे जानकारी ली । उन्होंने रसोई की साफ-सफाई का जायजा भी लिया।

Advertisements

 इस  मौके पर बच्चों के लिए हरी सब्जी और रोटी तैयार की जा रही थी ।निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक निवर्हन करने, पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षक डायरी का संधारण तथा अनुपालन करने, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत प्रतिशत करने, प्रार्थना सभा में नीति वाक्य, सामान्य ज्ञान, समाचार पत्रों का वाचन करने, विद्यालय परिसर की स्वच्छता एवं गुणवत्ता युक्त मध्याहन भोजन बनवाने, स्कूल भवन की दीवार प्रिंटरीच वातावरण, किचन गार्डन तथा  लाईब्रेरी को बेहतर करने के निर्देश दिए।सुखविंदर सिंह ने स्कूल की कक्षाओं का भी निरीक्षण किया व बच्चों से बातचीत की। उन्होंने अध्यापकों से पूछा कि क्या सभी बच्चों को किताबें एवं अन्य सामग्री उपलब्ध हो गई है।अधिकारी ने बताया कि सभी विद्यालयों में नया सत्र प्रारंभ हो चुका है। अध्यापक स्कूल प्रबंधन कमेटी के साथ मिलकर विद्यालय के आसपास के क्षेत्र में नामांकन अभियान चला रहे हैं।उन्होंने बताया कि अधिकारियों द्वारा इस नामांकन अभियान की मॉनीटरिंग भी की जा रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here