जसवीर सिंह जिला भाजपा एस.सी. मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त, प्रदेश अध्यक्ष ने की नियुक्ति

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष राज कुमार अटवाल ने जिला भाजपा होशियारपुर के एससी मोर्चा अध्यक्ष के नाते जसवीर सिंह को मनोनीत किया है। गौरतलब है कि जसवीर सिंह विधानसभा क्षेत्र शामचौरासी से पिछले लंबे समय से दलित समाज को पार्टी से जोडऩे का काम करते आ रहे थे।

Advertisements

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री सुभाष शर्मा, जीवन गुप्ता, मलविंदर सिंह कंद, राजेश बाघा उपाध्यक्ष भाजपा पंजाब प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब से विचार विमर्श के बाद यह घोषणा की गई है। जसवीर सिंह की नियुक्ति पर जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा ने उन्हें बधाई दी और पार्टी कार्यों को और भी मेहनत से करते रहने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here