
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बागपुर स्थित प्रो. तरसेम महाजन हाईट्स अकादमी व एच.आई.एम.टी. स्कूल में वार्षिक समारोह मनाया गया। जिसमें प्रिंसिपल टोडलर्स होम स्टडी हॉल सुमन गुलाटी बतौर मुख्यतिथि उपस्थित थी। इस समारोह में विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य, भांगड़ा, गिद्दा, हास्य नाटिका स्वं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की थीम प्रस्तुति दी। इस समारोह में अकादमी की तीनों ब्रांचों क्रमश बागपुर (होशियारपुर), दसूहा व टांडा ब्रांच के विद्यार्थी उपस्थित थे व विद्यार्थियों को उनके शैक्षिक प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

जिनमें 12वीं कक्षा से हरसिमरन कौर व सरताज सिंह को प्रथम, करनदीप व रणजीत से द्वितीय तथा अरशप्रीत कौर व हरशवीर को तृतीय पुरस्कार दिया गया व 11वीं कक्षा से दिव्या व कनिका को प्रथम, जपनीश व वंदना ने द्वितीय तथा श्वेता व सूरज ने तृतिय स्थान हासिल करके पुरस्कार हासिल किया।
इस समारोह के साथ-साथ 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी भी दी गई। जिसमें हरसिमरन कौर को मिस फेयरवैल व अनुराग बेदी को मिस्टर फेयरवैल चुना गया। इस अवसर पर हाईट्स अकादमी व एच.आई.एम.टी स्कूल के एम.डी. प्रो. तरसेम महाजन ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।











