अमृतसर(द स्टैलर न्यूज़)। गत 2 दिन पहले कोविड-19 मरीज को अमृतसर के गुरू नानक देव मेडीकल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जिसके द्वारा आज अस्पताल की पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिसके बाद अस्पताल परिसर में दहशत एवं अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। जानकारी अनुसार उक्त मरीज स्वर्ण सिंह (46) जोकि तरनतारन का रहने वाला था तथा 2 दिन पहले ही उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
पता चला है कि मृतक स्वर्ण सिंह शौचालय जाने के बहाने गया तथा बाथरूम का शीशा उखाड़ कर 5वीं मंजिल से छलांग लगा दी। यह भी जानकारी मिली है कि मृतक स्वर्ण सिंह कोरोना पॉजीटिव के साथ ही नशे का भी आदी था। इस संबंधी सरकारी मैडीकल कॉलेज के प्रिंसिपल डा. राजीव देवगन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। मृतक स्वर्ण सिंह ने आत्महत्या क्यों कि इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है जिसके लिए पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।