सिविल अस्पताल से एक दिन का बच्चा गायब, अस्पताल में मचा हडक़ंप व हगामा

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल अस्पताल जालंधर से 1 दिन का बच्चा गायब होने की सूचना से पूरे सिविल अस्पताल में हडक़ंप मच गया है। जानकारी के अनुसार बच्चे की दादी जयमंती देवी निवासी बस्ती बाबा खेल कबीर नगर ने बताया कि उसकी बहू खुशबू देवी को सुबह सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था दोपहर 12 बजे करीब उसने बच्चे को जन्म दिया।

Advertisements

डॉक्टर ने आकर कहा कि नीचे जाकर फाइल बनाकर लाओ जब वह फाइल जमा करवाकर अस्पताल के सैकेंड फ्लोर में पहुंची तो वहां पर बच्चा नहीं था जब उसने बच्चे के बारे में पूछा तो डॉक्टर उन्हें की डांटने लगा। इसकी सूचना उन्होंने नजदीकी पुलिस स्टेशन को दी। मौके पर पुलिस जांच करते हुए अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी चैक कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here