राष्ट्रीय युवा वाहिनी की जिला स्तरीय कमेटी का हुआ गठन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय युवा वाहिनी जिला होशियारपुर की एक बैठक जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा (छोटा) के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक में कृष्ण गोपाल आनंद विशेष तौर पर पहुंचे। इस मौके पर जिला स्तर की कमेटी का विस्तार करते हुए शिव कुमार को कोषाध्यक्ष, विशाल कुमार एेरी जिला कार्यकारणी सदस्य, नरेन्द्र सूरी जिला सदस्यता प्रभारी, अनमोल जैन को जिला संगठन मंत्री, जिला संह संगठन मंत्री विकास कुमार शर्मा, सोनू जैन को जिला सदस्यता प्रभारी व विकास शर्मा को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

Advertisements

इस दौरान डा. गुरमीत सिंह को डगाणा कलां का प्रधान, भरत अग्निहोत्री को नसराला का प्रधान व वरूण शर्मा को माऊंट कालोनी का प्रधान बनाया गया। इस दौरान नवनियुक्त सदस्यों को जिलाध्यक्ष अश्विनी छोटा ने सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अश्विनी शर्मा छोटा जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की तरफ से दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए हमें सनातन धर्म का प्रचार व प्रसार करने में अपना बहुमूल्य योगदान चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के लिए भी संगठन के सदस्य हमेशा तैयार रहते है। इस मौके पर असीम कपूर, राहुल बग्गा, राजेश वर्मा, सुखबीर सिंह, साहिल वधवा, अंकित शर्मा, पवन शर्मा, नितिश, मुनीष शर्मा, अंकित पराशर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here