Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur भोला रहीमपुर सब्जी मंडी के रेहड़ी व फड़ी मार्केट के अध्यक्ष नियुक्त,...

भोला रहीमपुर सब्जी मंडी के रेहड़ी व फड़ी मार्केट के अध्यक्ष नियुक्त, रवि कुमार ने किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर स्थित रहीमपुर सब्जी मंडी में आढ़ती एसोसिएशन की एक विशेष मीटिंग हुई। आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कुमार की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में आढ़ती व रेहड़ी व फड़ी पर सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं को आ रही समस्याओं के बारे में विचार चर्चा की गई। इस दौरान रवि कुमार ने सभी सदस्यों को आश्वासन दिलाया कि वह इस मामले में जल्द ही मंडी बोर्ड के अधिकारियों से बातचीत करके उनके ध्यान में सभी समस्या लाएंगे ताकि इस लंबे समय से चली आ रही समस्या को निवारण हो सके। रवि कुमार ने मीटिंग में एक अहम फैसला लेते हुए मंडी में लगे वाली रेहड़ी व फड़ी मार्केट की जिम्मेवारी विकास नैय्यर उर्फ भोला को सिरोपाओ डाल कर सौँपते हुए भोला को रेहड़ी व फड़ी मार्केट का अध्यक्ष नियुक्त किया।

Advertisements

जिस पर सभी सदस्यों ने सहमती जताई व भोला को अपना समर्थन दिया। रवि कुमार ने कहा कि जल्दी ही भोला से विचार विमर्श के साथ रेहड़ी व फड़ी मार्केट यूनियन की टीम की घोषणा की जाएगी ताकि यूनियन को मजबूती मिल सके और काम सही ढंग से हो सके। इस मौके विकास नैय्यर उर्फ भोला ने रवि कुमार को पूरा आश्वासन दिलाया कि उनको जो जिम्मेदारी सौँपी गई है वह उसे पूरी मेहनत व ईमानदारी से निभाएँगे। वह रेहड़ी व फड़ी मार्केट में मौजूद सब्जी विक्रेताओं को कोई समस्या नहीँ आने देगेँ व पिछले लंबे समय से आ रही समस्या का निवारण जल्द से जल्द करवाया जाएगा। इस मौके संजीव मेहता बंटी, भूपिंदर सिंह रिक्की, मनीष भसीन, गौरव, विक्की, काला, काका रविदास नगर, लाडी रविदास नगर, राकेश सैनी, पिंटू सिंह, रवि सैनी, गौतम पंडित, नीरज पंडित, मोहित, कालू कांगो, राजू, प्रदीप ग्रोवर, मिंटू ग्रोवर सहित भारी संख्या में सब्जी विक्रेता व आढ़ती एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here