शामचौरासी से गुरजीत सुरी व सैला खुर्द से अश्वनी कुमार बने भाजपा मंडल अध्यक्ष

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा ने प्रेस नोट जारी करके बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा, योनल प्रभारी श्री सुभाष शर्मा तथा जिला प्रभारी श्री विनोद शर्मा से विचार विमार्श करने के बाद भाजपा के शामचौरासी मंडल के गुरजीत सिंह सूरी व सैला खुर्द मंडल से अश्वनी कुमार को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला महामंत्री विनोद परमार, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मोहिंदर पल मान, डा. दिलबाग राय, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण अरोड़ा व जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई दी।

Advertisements

निपुण शर्मा ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए यह जिम्मेदारियां दी गई है और आशा करते है कि इन दोनों मंडलों में भाजपा का जनदार बढ़ेगा और कमल खिलेगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि पार्टी में पद से जायदा काम करने वाले कार्यकर्ता को तरजीह दी जाती है और दोनों नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अपने बूथ सत्तर से काम करते हए आज इस अहम स्थान पर पहुंचे है व पार्टी को इन से बहुत आशाएं है। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी श्री कमल वर्मा, रमेश ठाकुर, संजू अरोड़ा,अश्वनी गैंद, डा. कर्मजीत, जसविंदर सिंह, राज कुमार,अजय चोपड़ा,तरुण अरोड़ा,हरदीप लोगिया, जसवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here