Friday, October 23, 2026
Home Latest लद्दाख में बढ़ा तनाव, भारतीय सेना ने चीन से ऊंचाई पर संभाले...

लद्दाख में बढ़ा तनाव, भारतीय सेना ने चीन से ऊंचाई पर संभाले मोर्चे, हर स्थिति के लिए तैयार

लद्दाख (द स्टैलर न्यूज़)। एक तरफ मॉस्कों में भारत और चीन के विदेश मंत्रियों द्वारा बैठक की जानी है जिसपर सभी का ध्यान हैं, वहीं दूसरी तरफ लद्दाख में चीन व भारतीय सेना एलएसी पर दोनों आमने सामने हैं, इन दोनों देशों के बीच स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है। चीनी सैनिक लगातार भारत में युद्ध करने के प्रयास कर रहा है। इसी बीच चीनी सैनिकों ने एलएसी पर सैनिकों में 50 हजार सैनिकों बढ़ोतरी की है तथा लगातार चीन भारत में घुसपैठ करने की साजिशें कर रहा है। वहीं भारतीय अधिकारियों एवं सुरक्षाबलों के अनुसार चीन सैनिकों में जितनी भी बढ़ोतरी करके तैनाती कर ले लेकिन चीन युद्ध के लिए तैयार नहीं हैं।

Advertisements

सेना अधिकारी ने कहा कि चीन जितनी भी कोशिश कर ले भारतीय सेना उसका मुंह तोड़ जवाब देगी अगर चीन युद्ध की कोशिश करता भी है तो उसे भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। गौरतलब है कि चीन द्वारा पिछले 29-30 अगस्त को भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की गई थी ताकि वह पैंगोंग झील के सबसे ऊंचे इलाके पर कब्जा कर सके लेकिन भारतीय सैनिकों ने उनकी इस साजिश को नाकाम कर दिया तथा सबसे ऊंचे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया। अब भारतीय सेना ने चीन से ऊंचाई पर मोर्चे संभाल लिए हैं। भारतीय सैनिक ऊँचाई पर तैनात हैं तथा बेहतरीन हथियारों से लैस हैं और कमांडरों को अपने स्तर पर कार्रवाई करने की पूरी छूट है। सेना द्वारा रेचिन ला इलाके में टैंक तैनात किए गए हैं। भारतीय सेना की तैयारी देख चीन की परेशानी बढ़ती नजऱ आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here