Sunday, November 22, 2026
Home Education के.सी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट पंडोगा: कनुप्रिया मिस फ्रेशर और सुखविंदर बने मिस्टर...

के.सी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट पंडोगा: कनुप्रिया मिस फ्रेशर और सुखविंदर बने मिस्टर फ्रेशर

ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। के.सी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशसं पंडोगा के फार्मेसी कॉलेज में संस्था के चेयरमैन प्रेमपाल गांधी और वाईस चेयरमैन हितेश गांधी के निद्रेशानुसार सत्र 2018-19 में दाखिल हुए फार्मेसी के नए विद्यार्थियों के लिए फ्रैशर पार्टी का आयोजान किया गया।

Advertisements

कालेज में नए विद्यार्थियों के लिए फ्रैशर पार्टी का किया आयोजन

कैंपस डायरेक्टर डा. सरोज शर्मा और प्रिंसिपल डा. अमित जैन ने विद्यार्थियों को सफल विद्यार्थी जीवन के सूत्र बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाटी, भांगड़ा, गीत, नाटक आदि प्रस्तुत किए गए। बी. फार्मेसी प्रथम समेस्टर की अंकिता को मिस फ्रेशर, नीरज को मिस्टर फ्रेशर और डी. फार्मेसी प्रथम वर्ष की कनुप्रिया को मिस फ्रेशर तथा सुखविंदर को मिस्टर फ्रेशर से नवाजा गया।

इस मौके पर प्रिंसिपल डा. गुरुदेव ठाकुर और प्रिंसिपल डा. लखविंदर पाल सिंह ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर संस्था के शिक्षकगण श्यामाचरण, हिना, इंदु, कामिनी, दीक्षा, अनु, शिवानी, संतोष आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here