Friday, October 23, 2026
Home Latest सिंगापुर के राजदूत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रस्तुत किया परिचय...

सिंगापुर के राजदूत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रस्तुत किया परिचय पत्र

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक वर्चुअल समारोह में सिंगापुर गणराज्य के उच्चायुक्त महामहिम सामइन वोंग वाई क्यूएन का परिचय पत्र (लेटर ऑफ क्रेडेंस) स्वीकार किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने सिंगापुर के उच्चायुक्त को उनकी नियुक्ति के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Advertisements

सिंगापुर में अभी हाल में हुए चुनाव के सफल आयोजन के बारे में सिंगापुर की सरकार को बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय संबंध बहुत मजबूत हुए हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित बहु-पक्षीय मंचों पर भारत का मजबूती से समर्थन करने के लिए सिंगापुर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की अवधि के दौरान आपसी सहयोग से दोनों देशों के बीच मैत्री और विश्वास के मौजूदा संबंध और मजबूत हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here