Tuesday, October 27, 2026
Home Education ईवनिंग स्कूलों के अध्यापकों को 1 वर्ष से वेतन न मिलना घोर...

ईवनिंग स्कूलों के अध्यापकों को 1 वर्ष से वेतन न मिलना घोर निंदनीय: अविनाश खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने नैशनल चाईल्ड लेबर प्रोजैक्ट (एन.सी.एल.पी.) के तहत ईवनिंग स्कूलों के अध्यापकों व अन्य मुलाजिमों को पिछले करीब 1 वर्ष से वेतन न मिलने को निंदनीय बताते हुए इस मामले का कड़ा संज्ञान लिया है।

Advertisements

श्री खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने इस संबंधी जानकारी देेते हुए बताया कि जालंधर से प्रकाशित दि ट्रिब्यून समाचार पत्र के अनुसार नैशनल चाईल्ड लेबर प्रोजैक्ट (एन.सी.एल.पी.) के तहत चल रहे जिले के 27 ईवनिंग स्कूलों के अध्यापकों व अन्य स्टाफ को पिछले करीब 1 वर्ष से वेतन नहीं मिला। जिसके चलते अध्यापकों व स्टाफ ने संबंधित विभाग पर झूठा आश्वासन देने का आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन, असिस्टैंट लेबर कमिश्नर (ए.एल.सी.) तथा मुख्यमंत्री पंजाब को भी ज्ञापन सौंपा परंतु उनकी समस्याओं का कोई हल नहीं हुआ। समाचार के अनुसार जालंधर के 27 स्कूलों के 117 अध्यापकों के साथ-साथ अन्य स्टाफ को भी 18 अक्तूबर 2018 से वेतन प्राप्त नहीं हुआ।

श्री खन्ना ने इस समाचार की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर जालंधर के ईवनिंग स्कूलों के अध्यापकों व अन्य स्टाफ को जल्द उनका वेतन दिलवाने की मांग उठाई है। खन्ना ने आयोग से यह भी मांग की है कि इस संबंधी प्रदेश के अन्य जिलों से भी रिपोर्ट तलब कर इन स्कूलों के अध्यापकों व अन्य स्टाफ की वेतन तथा अन्य समस्याओं को हल करवाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here