Wednesday, October 21, 2026
Home Education गांव जनौड़ी: सन्नी ओबरॉय मुफ्त कंप्यूटर सेंटर में पास हुए विद्यार्थियों को...

गांव जनौड़ी: सन्नी ओबरॉय मुफ्त कंप्यूटर सेंटर में पास हुए विद्यार्थियों को बांटे सर्टिफिकेट

होशियारपुर/हरियाना(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर। डा. एस.पी. सिंह ओबराय मुख्य मैनेजिंग ट्रस्टी सरबत दा भला ट्रस्ट के मार्गदर्शन में सिद्धेश्वर श्री बाबा श्रवण नाथ जी के पावन दरबार गांव जनौड़ी में खोले गए सन्नी ओबरॉय मुफ्त कंप्यूटर सेंटर में पास हुए दूसरे बैच के विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट बांटते हुए ट्रस्ट की जिला इकाई के सचिव अवतार सिंह ने कहा कि डा. ओबरॉय जी द्वारा मानवता की सेवा में अमूल्य योगदान डाला जा रहा है। गांव जनौड़ी में ही मंदिर कमेटी के पूर्ण सहयोग से कंप्यूटर सैंटर के साथ-साथ सिलाई एवं कढ़ाई सैंटर भी खोला हुआ है । पास हुए बच्चों को आई.एस.ओ 9001- 2015 सर्टिफिकेट दिए जाते हैं। सरबत दा भला ट्रस्ट के साथ-साथ मंदिर कमेटी सिद्धेश्वर श्री बाबा श्रवण नाथ जी के सदस्य राकेश शर्मा ने पास हुए शिक्षार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें प्रगति के पथ पर निरंतर बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दीं।

Advertisements

ट्रस्ट के सदस्य परशोत्तम सैनी तथा मैडम हरविंदर कौर ने भी अपने विचार रखते हुए बताया कि अकेले जिला होशियारपुर में 107 बेसहारा एवं विधवा बहनों को मासिक पैंशन देकर उनके जीवन यापन में सहायता की जा रही है। आम जनमानस की सेवा में आंखों के कैंप लगाकर जरूरतमंद मरीजों की आंखों का मुफ्त ऑपरेशन करवा कर उन्हें एनकें व दवाइयां भी दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि यह अकेले महादानी डॉक्टर एस.पी. सिंह ओबराय द्वारा दिए जा रहे फंडों से संभव हो रहा है। इस मौके मंदिर कमेटी के चेयरमैन अशोक डढवाल, प्रधान रूप सिंह, सचिव नरेंद्र शर्मा, शिक्षिका पूजा रानी एवं किरण शर्मा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here