हिंदी दिवस पर विशेष: इंटरनैट आने से हिंदी भाषा में हुआ क्रांतिकारी विस्तार, लोकप्रियता में हुई वृद्धि

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: श्वेता राणा। आज 14 सितंबर है और इस दिन को भारत में हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया था कि हिंदी ही देश की राष्ट्रभाषा होगी। इसी दिन भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता है। आंकड़ों के अनुसार भारत में 4.25 करोड़ द्वारा बोले जानी वाली भाषा हिंदी है। हिंदी दिवस मनाने का एक और उद्देश्य यह भी है कि इसी दिन राजेन्द्र सिंह का 50 वां जन्मदिन था, जिन्होंने हिंदी भाषा को राजभाषा बनाने में बहुत कड़ा संघर्ष किया था। उनकी याद में भी 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत की स्वतंत्रता के बाद से ही राजेन्द्र प्रसाद ने कई हस्तियों को अपने साथ लेकर हिंदी को राज्यभाषा बनाने के लिए प्रयास करने शुरू कर दिए थे। आपको बता दें कि हिंदी भाषा दुनियाभर में बोली जाने वाले तीसरी भाषा है।

Advertisements

अंग्रजी और चीनी भाषा के बाद तीसरे नंबर पर आने वाली हिंदी तीसरी भाषा है। और आपको यह जानकार भी हैरानी होगी कि भारत के अलावा और भी कई देशों में हिंदी भाषा का प्रयोग किया जाता है। जब हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा का रूप दिया गया तो कई गैर हिंदी राज्यों ने इसका कड़ा विरोध किया। इस सबके असर से हिंदी भाषा में अंग्रजी भाषा का प्रभाव पडऩे लगा और अंगे्रजी भाषा को भी राजभाषा का दर्जा देना पड़ा।

इंटरनेट पर हिन्दी का प्रसार तेजी से हो रहा है। 2016 में डिजिटल माध्यम में हिन्दी समाचार पढऩे वालों की संख्या 5.5 करोड़ थी, जो 2021 में बढकऱ 14.4 करोड़ होने का अनुमान है। इंटरनेट के प्रसार से किसी को अगर सबसे ज्यादा फायदा हुआ है तो वह हिन्दी है। 1997 में हुए एक सर्वेक्षण में पाया गया था कि भारत में 66 फीसदी लोग हिंदी बोलते हैं, जबकि 77 प्रतिशत इसे समझ लेते हैं। पिछले दस साल में हिंदी भाषी 10 करोड़ बढ़े है, 5 साल में दक्षिण में हिंदी सीखने वाले 22 प्रतिशत बढ़े, शब्दकोश में शब्द 20 हजार से बढकऱ 1.5 लाख हो गए। इंटरनैट में हिंदी की बढऩे की रफ्तार बहुत तेज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here