Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur आशा किरन स्कूल का ’’प्रेरणा’’ समाज सेवा क्लब व जी.एन.ए.यूनिवर्सिटी की टीम...

आशा किरन स्कूल का ’’प्रेरणा’’ समाज सेवा क्लब व जी.एन.ए.यूनिवर्सिटी की टीम ने किया दौरा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जे.एस.एस. आशा किरन स्पैशल स्कूल जहान खेलां होशियारपुर में ’’प्रेरणा’’ समाज सेवा क्लब, जी.एन.ए. युनिवर्सिटी की टीम ने दौरा किया। बाल दिवस पर ’’प्रेरणा’’ द सोशल सर्विस क्लब ऑफ जी.एन.ए. युनिवर्सिटी की टीम ने स्कूल में कम्पयूटर (डैस्कटॉप) और प्रिंटर भेंट किया। बाल दिवस उन्होंने स्पैशल बच्चों के साथ मनाया। स्पैशल बच्चों को उन्होंने रिफ्रैशमैंट वितरित की और फन गेम्ज़ में बच्चों के साथ भाग लिया। डॉ. दीक्षा खन्ना (डीन स्टूडैंटस वैल्फेयर, जी.एन.ए. युनिवर्सिटी) ने कहा कि हमारी प्रेरणा टीम हमेशा स्पैशल बच्चों की सहायता और सेवा करती रहेगा। इस स्कूल का दौरा करके हमें अद्भुत अनुभूति हुई है।

Advertisements

गुरदीप सिंह शीरा (प्रो-चांसलर) जी.एन.ए. परिवार हमेशा समाज के कमज़ोर वर्ग की मदद के लिए तैयार रहता है। आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान स. तरनजीत सिंह सी.ए., सलाहकार परमजीत सिंह सचदेवा जी ने जी.एन.ए. युनिवर्सिटी टीम का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जी.एन.ए. युनिवर्सिटी के प्रेरणा समाज सेवा क्लब के सदस्य, वलन्टियर्स, आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के सचिव स. हरबंस सिंह, राम कुमार शर्मा, मलकीत सिंह महेरू, हरीश ठाकुर, बीरेन्दर कुमार कोर्स-कोआर्डिनेटर, प्रिंसीपल शैली शर्मा, स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here