
केरल (द स्टैलर न्यूज़)। केरल में कोझिलोड स्थित सरकारी अस्पताल में डॉक्टरो की लापरवाही तब देखने को मिली जब डाक्टरों ने 4 साल की बच्ची का उंगली की जगह जीभ का ऑपरेशन कर दिया। परिवार के मुताबिक चिकित्सा महाविद्यालय के मातृत्व एवं बाल देखभाल केंद्र में बच्ची की छठी उंगली को हटाने के लिए सर्जरी की जानी थी। उन्होंने बताया कि गलती तब सामने आई जब सर्जरी के बाद उन्होंने बच्ची के मुंह में रूई देखी जिसके बाद उन्होंने पूरे प्रकरण की अपने स्तर पर जांच की।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि बारीकी से देखने पर पता चला कि सर्जरी जीभ की, की गई है न कि उसके हाथ की। घटना पर संज्ञान लेते हुए केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने चिकित्सा शिक्षा निदेशक को प्रकरण की जांच करने और विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है। बच्ची इस समय अस्पताल में भर्ती है और परिवार ने पुलिस से शिकायत करने की मंशा जताई है। उन्होंने भारी चूक करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।











