रबी की फसलों का एमएसपी 50 से 300 रूपये तक बढ़ाकर मोदी सरकार ने दिया किसानों को तोहफा: गोल्डी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्र की मोदी सरकार तथा कृषि मंत्रालय द्वारा किसानों के हित में पास किए गए कानूनों में किसानों को और अधिक सशक्त करते हुए उनकी रबी की फसलों गेंहू, जौं, सरसों, चना, कुसुम व मसूर की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा कर किसानों को तोहफा दिया है। यह कहना है भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष करणपाल सिंह गोल्डी का। जिला भाजपा कार्यालय में आजोजित प्रेस वार्ता में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष करणपाल सिंह गोल्डी, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, जिला किसान मोर्चा महामंत्री शरद सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि एमएसपी की आढ़ लेकर मोदी सरकार द्वारा पास किए गए कृषि संबंधी कानूनों का विरोध करने वाले सभी विपक्षी दलों तथा अन्य लोगों के मुंह पर तमाचा है। उन्होंने विरोध करने वाले तथा सडक़ों पर उतरे सभी लोगों को इन बिलों को विस्तार से पढऩे की अपील की और कहा कि पहले बिलों को अच्छी तरह पढि़ए फिर सवाल कीजिए। करणपाल गोल्डी ने कहा कि सरकार हर फसल सीजन से पहले सीएसीपी यानी कमीशन फॉर एग्रीकल्चर कॉस्ट एंड प्राइसेज की सिफारिश पर न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करती है। यदि किसी फसल की बंपर पैदावार हुई है तो उसकी बाजार में कीमतें बिचौलियों द्वारा कम कर दी जाती हैं, तब एमएसपी किसानों के लिए फिक्स एश्योर्ड प्राइज का काम करती है। उन्होंने कहा कि एमएसपी वह गारंटेड मूल्य है जो किसानों को उनकी फसल पर मिलता है।

भले ही बाजार में उन फसलों की कीमतें कम हों। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कई बार साफ कर चुके हैं कि न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कंट्रोल अपने हाथ से निकलता नजर आ रहा है, वे किसानों को गुमराह कर रहे हैं। करणपाल गोल्डी ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने, किसानों की आय दोगुनी एवं उनके जीवन स्तर में बदलाव लाने के उद्देश्य के लिए मोदी सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा कृषि मंत्रालय द्वारा तय किये गए रबी के सीजन की फसलों में गेंहू के समर्थन मूल्य में 50 रूपये प्रति क्विंटल, जौं 75 रूपये प्रति क्विंटल (1925 से बढ़ा कर 1975), सरसों 225 रूपये प्रति क्विंटल (1525 से बढ़ा कर 1600), चना 225 रूपये प्रति क्विंटल (4425 से बढ़ा कर 4650), कुसुम 112 रूपये प्रति क्विंटल (4875 से बढ़ा कर 5100) व मसूर 300 रूपये प्रति क्विंटल (4800 से बढ़ा कर 5100) इजाफ़ा किया गया है।

करणपाल गोल्डी ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा-निर्देश पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ता अगले एक महीने में प्रदेश के गाँव-गाँव में जाकर किसानों को कृषि संबंधी विधेयकों के बारे में जागरूक करेंगे तथा किसानों के सवालों के जवाब भी देंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसान संगठनों को कृषि संबंधी विधेयकों के बारे में कोई शिकायत है तो वह प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकता है और प्रदेश भाजपा उनकी शिकायत के निवारण के लिए उनकी बात केंद्र सरकार से करवा सकती है। इस अवसर पर पाल सिंह, सुखदेव सिंह, हरजीत धामी, सुखजिंदर सिंह,कमलदेव सिंह,अजय जैन, मोहिंदर पाल धीमान,कमल वर्मा, शिव कुमार काकू, विपुल वालिया आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here