Sunday, October 25, 2026
Home Himachal पूर्व सीएम धूमल ने प्रधानमंत्री मोदी को एनडीए का सर्वसम्मति से नेता...

पूर्व सीएम धूमल ने प्रधानमंत्री मोदी को एनडीए का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने पर दी बधाई

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। वरिष्ठ भाजपा नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गत 10 वर्षों में एनडीए ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं, जो उनके समर्पण, ईमानदारी और कार्य के प्रति निष्ठा का परिणाम हैं।

Advertisements

प्रोफेसर धूमल ने अपने बधाई संदेश में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी निस्वार्थ सेवा और दृढ़ संकल्प के माध्यम से एनडीए के सभी घटक दलों का विश्वास अर्जित किया है। उन्होंने देश की सेवा में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और निष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, जिससे एनडीए को एक मजबूत और प्रभावी गठबंधन के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here