Sunday, October 25, 2026
Home Himachal चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सांसद कंगना से दुर्व्यवहार निंदनीय: अर्चना चौहान

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सांसद कंगना से दुर्व्यवहार निंदनीय: अर्चना चौहान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सिक्योरिटी में तैनात महिला जवान ने थप्पड़ मार दिया। अर्चना चौहान ने कहा सांसद कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ में हुई घटना अशोभनीय है।

Advertisements

सीआईएसएफ के जवानों की हम दिल से इज्जत करते हैं, लेकिन ऑन ड्यूटी हमारे कर्तव्य, हमारी भावनाओं से बढ़कर हो। कंगना रनौत से लाख असहमति हो लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या किसी सीआईएसएफ जवान को यह हक है कि वह एयरपोर्ट पर किसी से भी मारपीट कर दे।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here