हरियाना (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रीति पराशर। हरियाना में शिव सेना सूर्यवंशी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील वसीम, राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश वसीम, राष्ट्रीय धर्म प्रचार बाबा करण और महिला विंग प्रधान पूजा अरोड़ा के निर्देशों पर आयोजित हुई। इस बैठक में उत्तरी भारत के प्रमुख पंडित संजीव कुमार ने शिरकत की। उन्होंने किसानों के हक में बोलते हुए कहा कि किसानों की मांगों को भारत सरकार माने ताकि पूरी विश्व को रोटी देने वाला किसान रोड पर धरने प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शिव सेना सूर्यवंशी पूरे भारत में जोरशोर पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर पंजाब प्रधान मुनीश कुमार, पंजाब सचिव संजीव कुमार, महिला वाईस प्रधान बलजीत कौर, दीपा गोरा, मुनीश बस्सी आदि मौजूद थे।