फिट इंडिया मूवमेंट को प्रोत्साहित करने हेतु खेल-कूद की गतिविधियों का किया जा रहा आयोजन

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। सीमा सुरक्षा बल, पंजाब फ्रंटियर, जालंधर में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट को प्रोत्साहित करने तथा लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए खेल-कूद की विविध गतिविधियां का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements

इस मुहिम के तहत कोविड महामारी से बचाव को ध्यान में रखते हुए, सामाजिक दूरी के साथ-साथ खुद को फिट रखने की आवश्यकता को ध्यान मं रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति अपनी पसंद और शारीरिक क्षमता के अमुसार शारीरिक गतिविधियां कर सकता है। इस कार्यक्रम में मुख्यालय, जालंधर सीमा सुरक्षा बल के समस्त अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं जवानों के साथ-साथ कार्मिकों के परिवारजन भी बड़ी संख्या में जागरूकता फैलाने और इस आंदोलन को सफल बनाने में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।

सीमा सुरक्षा के अधिकारी ने जानकारी दते हुए बताया कि इसी सिलसिले में 10 अक्तूबर 2020 को फ्रंटियर मुख्यालय बीएसएफ जालंधर में सीमा प्रहरी परिवार के सदस्यों के लिए 07 किलोमीटर मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महोदय ने उपस्थित सभी प्रहरी परिवार के सदस्यों की हौसला अफजाई की तथी उन्हें स्वस्थ तन और मन के द्वारा रोजमर्रा के जीवन में उसको आत्मसात करने हेतु बताया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here