भाजपा महिला मोर्चा ने चंडीगढ़ जाकर मुख्यमंत्री आवास का किया घेराव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जारी प्रेस नोट में जानकारी देते हुए महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना जैन ने बताया कि पंजाब की निक्कमी कैप्टन सरकार के खिलाफ पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और महिला मोर्चा अध्यक्ष मोना जायसवाल के निर्देश पर आज जिला होशियारपुर से भारी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कोठी का घेराव करने चंडीगढ़ गई। जानकारी देते हुए अर्चना जैन ने बताया कि सरकार के तानाशाही इशारे पर पंजाब पुलिस ने आज सुबह महिलाओं को चंडीगढ़ जाने से रोकने के लिए भारी संख्या में महिला पुलिस तैनात की थी ।

Advertisements

लेकिन भाजपा महिला मोर्चा की महिला शक्ति सरकार इस दमनकारी ताकतों से डरने वाली नही थी। उन्होंने बताया कि जिले भर में 32 गाडिय़ों का काफि़ला आज चंडीगढ़ पहुँचा यहाँ से प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मोना जायसवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का आवास घेरने जाते समय पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर रास्ते सील कर दिए। महिला प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष नेतृत्व में वही पर धरना दे दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर होशियारपुर से प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नीति तलवाड़,कुलवंत कौर,मीना सूद,सरबजीत कौर,त्रिशला शर्मा,बबली,सीमा रानी,हरमिंदर कौर,गीता,निक्की आदि महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here