डा. रमन घई पंजाब भाजपा स्पोर्ट्स सैल के प्रदेश कनवीनर नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने टीम का विस्तार करते हुए और नियुक्तियां की हैं। इनके तहत होशियारपुर से पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. रमन घई को प्रदेश भाजपा स्पोर्ट्स सैल का कनवीनर नियुक्त किया गया है।

Advertisements

अपनी नियुक्ति पर डा. घई ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व अन्य बड़े नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश में भाजपा की मजबूती एवं स्पोट्र्स सैल के विस्तार के साथ-साथ प्रदेश में युवाओं एवं बच्चों को खेलों के प्रति और उत्साहित करने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here