Sunday, October 25, 2026
Home Himachal 13-14 नवंबर को हमीरपुर मेन बाजार में वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध

13-14 नवंबर को हमीरपुर मेन बाजार में वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिवाली उत्सव के कारण मेन बाजार हमीरपुर में लोगों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष ऐहतियाती प्रबंध किए हैं। जिलाधीश देवाश्वेता बनिक ने एक आदेश जारी करते हुए 13 और 14 नवंबर को गांधी चौक से अस्पताल चौक तक मुख्य बाजार में सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि एंबुलेंस, पुलिस, अग्रिशमन वाहनों, दूध-गैस की सप्लाई और कचरा उठाने वाली गाडिय़ों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here