बाली की कांग्रेंस को फटकार: इमारत की फिकर मत कर नादान, इमारत गिरने वाली है

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संघर्ष कमेटी व लोकल बॉडी सैल भाजपा के अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने कांग्रेसियों द्वारा भाजपा में धड़ाधड़ शामिल होने पर पूर्व कैबिनेट मन्त्री व विकास के मसीहा तीक्ष्ण सूद को बधाई दी। कर्मवीर बाली ने कहा कि भाजपा को ज़मीने स्रत से जुड़े हुये नेता चला रहे हैं जबकि कांग्रेस को पूंजीपति और तानाशाही ढंग से चलाने वाले नेता चला रहे हैं।

Advertisements

कर्मवीर बाली ने कहा कि नगर निगम के चुनाव कांग्रेस हारी हुई जंग लड़ रही है जबकि भाजपा को जनता भारी बहुमत से जिता कर मेयर बनाने वाली है। हैरानी इस बात की हो रही है कि लोग सत्तासीन पार्टी में शामिल होते हैं लेकिन लोग सत्ता को छोड़ कर विपक्ष में शामिल हो रहे हैं। इसका बड़ा कारण है कि वर्करों को नजऱ अन्दाज़ किया जा रहा है, जिससे उनका सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। चुनाव के समय वोटों से भारी परिवर्तन होने वाला है और हैरानीजनक नतीजे आने वाले है और जनता नगर निगम चुनाव के माध्यम से 2022 का संदेश देने के मूड में नजऱ आ रही है।

इस अवसर पर कर्मवीर बाली ने कांग्रेस को शायरी अन्दाज़ में संदेश देते हुये कहा:
इमारत की फिकर मत कर नादान, इमारत गिरने वाली है,
एक एक ईंट गिर रही इसकी, मुरम्मत होने वाली है।

कर्मवीर बाली ने कहा कि जनता ने जो भूल विकास के मसीहा तीक्ष्ण सूद को हरा कर की थी अब वो अपनी भूल को सुधार कर भारी बहुमत से होशियारपुर की जि़म्मेदारी देकर भूल का सुधार करने वाली है। इस अवसर पर जि़ला अध्यक्ष भाजपा निपुण शर्मा, विजय पठानीया, नवल किशोर कालिया, सुरजीत सैनी, निर्मल सिंह, भजन सिंह, देव कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here