संतोख सहोता व अवतार सिंह ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा, कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस सरकार की नीतियों एवं कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की तरफ से करवाए जा रहे विकास कार्यों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है तथा अन्य पार्टियों के नेताओं का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी के तहत भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष संतोख सिंह सहोता एवं भाजपा बूथ अध्यक्ष बस्सी जाना अवतार सिंह ने साथियों सहित कांग्रेस का दामन थामा।

Advertisements

इस मौके पर श्री अरोड़ा कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं एवं उनके साथियों को कांग्रेस के सिरोपे भेंट करके सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शहर का विकास जमीनी स्तर पर करवाया जा रहा है ताकि लोग वर्षों तक समस्याओं से मुक्त रहें। उन्होंने कहा कि शहर में लोगों की चिर लंबित समस्याओं को दूर करने को प्राथमिकता दी गई है तथा की ऐसे कार्य करवाए गए हैं, जिनसे जनता को काफी राहत मिली है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं एवं उनके साथियों से कहा कि वह निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जी-जान से मेहनत करें तथा शहर के विकास में अपना योगदान डालें।

इस मौके पर पूर्व पार्षद बलविंदर बिंदी, हरविंदर सिंह जोड़ा, पूर्व पार्षद अवतार सिंह कपूर, सोहन सिंह, गुलशन वर्मा, अवतार सिंह, प्रिं. सुरिंदर सिंह, एसके सिद्धू, अखिल, सरवन सिंह, सुनील मसीह, रविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, संजीव कुमार, लखविंदर सिंह, कंचन भाटिया, जसपाल सिंह, रविंदर सिंह हैरी, जसविंदर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मुकेश डावर, राजिंदर परमार एवं नवीन कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here