शीलावती सोंधी का निधन, धार्मिक और मानव सेवा भाव से भरपूर थीं शीलावती

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। नगर के प्रसिद्ध सोंधी परिवार की सबसे बड़ी माता शीलावती सोंधी का निधन हो गया। फगवाड़ा में जन्मी माता शीलावती सोंधी ने 1947 सोलन यूनिवर्सिटी से प्रभाकर की शिक्षा हासिल की और वो कई धार्मिक ग्रंथो की ज्ञाता थीं।

Advertisements

अपने पति स्वर्गीय शिव राम सोंधी के साथ मिलकर उन्होंने अपने बेटे और 4 बेटियों को योग्य परवरिश कर उन्हें उच्च शिक्षा प्रदान करवाई। उनके मार्गदर्शन से आज उनकी पार्षद बहु मोनिका सोंधी और बेटा राजन सोंधी समाज की सेवा कर रहे है। 12 जनवरी 2021 दिन मंगलवार को दोपहर 1 से 2 बजे तक अहियापुर के राम मंदिर हाल में रस्म पगड़ी का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here