एनजीओ सैल भाजपा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अर्पित की श्रद्धांजलि

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज एनजीओ सैल भाजपा पंजाब की बैठक प्रदेश अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस जी को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान निपुण शर्मा ने कहा कि देश की आज़ादी में नेता जी द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। उनकी कुर्बानी को कभी कोई भुला नहीं सकता।

Advertisements

विभिन्न जिलों से आए एनजीओ सैल पंजाब के जिला अध्यक्षों को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। जिसने लुधियाना से संगीता भंडारी और रश्मि, मुकेरिया से राजिंदर महाजन, नवांशहर से नंद किशोर सरोया, टांडा से पवन पलटा, फगवाड़ा से हरीश शर्मा के अलावा मनोज भारद्वाज, नेत्र चंद, गौरव गर्ग, नवीन गुप्ता, रजिंदर मोदगिल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here