बेघर महिला की मदद को आगे आई भाविप, दिलाया आश्रय

better-think-harjit-matharu-hoshiarpur-advt-भाविप अध्यक्ष संजीव अरोड़ा के प्रयासों से सैनी सभा में मिला महिला व उसके बच्चों को आश्रय-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद के जिला प्रधान संजीव अरोड़ा ने स्थानीय ग्रीन व्यू पार्क में पांच दिनों में अपने बच्चों सहित रह रही एक महिला को सैनी सभा के प्रांगन में रहने के लिए स्थान दिलवाया। जानकारी देते हुए संजीव अरोड़ा ने बताया कि उन्हे किसी ने जानकारी दी कि गांव दिहाना की एक महिला अपनी लडक़ी तथा लडक़े के साथ पार्क में रह रही है। कभी भी उसके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने बताया कि उनकी जानकारी अनुसार महिला को उसके पति ने छोड़ दिया। इतना ही नहीं महिला का कोई रिश्तेदार उन्हे अपनाने को तैयार नहीं हुआ। जिसके चलते महिला दर-दर भटकने को मजबूर हो गई। इसके बाद जब

Advertisements

narula-lehanga-house-bassi-khawaju-hoshiarpur

महिला को कोई आश्रय नही मिला तो वह होशियारपुर शहर आ गई। लेकिन यहां पर भी उन्हे कोई आश्रय नही मिला, तब उसने ग्रीन व्यू पार्क को अपना आश्रय बनाया। कई दिनों तक वहां रहने का बावजूद कोई उसका सहारा बनने को तैयार नहीं हुआ। जबकि रात के समय वहां अकेली महिला को साथ कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी। इस बारे में जब संजीव अरोड़ा को जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रुम में फोन कर वहां पर इसकी जानकारी दी। जिस पर मौके पर थाना सिटी से ए.एस.आई. सुरजीत सिंह व कांस्टेवल हरबंस लाल, पी.सी.आर. के पुलिस कर्मचारी गुरमीत सिंह व अमरजीत सिंह वहां पहुंचे। उन्होंने रिपोर्ट लिखी तथा संजीव अरोड़ा से महिला को आश्रय दिलाने का अनुरोध किया।
इस पर संजीव अरोड़ा ने सैनी सभा के संदीप सैनी से बात कर महिला की मदद करने को कहा । इस पर संदीप सैनी, प्रेम सैनी व कुलवंत सैनी ने कहा कि महिला को सैनी सभा में ठहराया जा सकता है। इस पर महिला को वहां पर पहुंचा दिया गया। संजीव अरोड़ा ने कहा कि वह प्रशासन से बात कर महिला

के लिए स्थाई निवास का वंदोवस्त करने को कहेंगे। इसके इलावा महिला के बच्चों लडक़ी अर्शदीप कौर( आठवीं कक्षा) तथा लडक़े रिशभ (6वीं कक्षा) की पढ़ाई का खर्च भारत विकास परिषद से करने का अरोड़ा ने आश्वासन दिया। संजीब अरोड़ा ने कहा कि वह महिला की मदद के लिए जो भी उनसे बन पायएगा वह जरुर करेंगे। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा करना ही परिषद का उद्ेश्य है तथा वह इससे पीछे नही हटेंगे। इस मौके पर दीपक मेंहदीरत्ता, राजिंदर मोदगिल ने कहा कि भारत विकास परिषद अपने पांच सूत्रों पर चलती रहेगी। इस मौके पर एच.के. नकड़ा, गुरमीत सिंह, मनीश कुमार भी मोजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here