होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस के महाचिव अशोक सूद हैप्पी ने कहा कि होशियारपुर से विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा हर रोज अपने कार्यालय में बैठ कर जनता की समस्याआें का पहल के आधार पर हल करते है। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले विधायक ने जनता के साथ जो वायदे किए थे उन्हे एक एक करके पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर की जनता ने कई सालों के बाद पहली बार महसूस किया है कि अब कोई उनकी सार लेने वाला नेता विधानसभा में गया है। जिसके पास जा कर वह अपनी समस्या को हल करवा सकते हंै। हैप्पी ने कहा कि लोगों की हर छोटी बड़ी समस्या को विधायक न केवल हल करवाते हैं बल्कि समस्या हल होने के उपरांत प्रार्थी को उसकी जानकारी भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस विकास की लहर चलाएगी जिसे लोग खुद महसूस करेगे। उन्होंने कहा कि विधायक
से मिलने के लिए कोई भी व्यक्ति विधायक के कार्यालय से स पर्क साध सकता है। विधायक सुदंर शाम अरोड़ा पहले ही अधिकारियों को कह चुके है कि लोगों के काम जल्द से जल्द किए जाएं ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। लोगों के बार बार द तरों में चक्कर न लगवाएं। इस मौके पर परमजीत सिंह पम्मा, मनमोहन कपूर, मनी सेठी, सोनू, दिनेश वालिया भी मोजूद थे।