Tuesday, October 20, 2026
Home Crime हरदोखानपुर में पुलिस/एक्साइज की कार्रवाई, शराब से भरा गोदाम पकड़ा, जांच जारी

हरदोखानपुर में पुलिस/एक्साइज की कार्रवाई, शराब से भरा गोदाम पकड़ा, जांच जारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सी.आई.ए. स्टाफ ने गांव हरदोखानपुर में एक सूचना के आधार पर एक शराब से भरे गोदाम पर छापामारी की और वहां से बड़ी मात्रा में शराब का जखीरा पकड़ा। इस संबंधी जानकारी देते हुए सी.आई.ए. स्टाफ इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर छापामारी की थी तथा शराब पकडऩे के बाद इस संबंधी एक्साइज विभाग को सूचना दी।

Advertisements

एक्साइज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गोदाम को सील कर दिया तथा इस संबंधी मालिक को कागजात एवं अन्य औपचारिकताओं हेतु बुलाया गया है। जांच उपरांत ही कुछ कहा जा सकेगा कि गोदाम अवैध है या वैध। फिलहाल जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here