Saturday, October 24, 2026
Home Crime अध्यापिकाओं ने दिखाई बहादुरी, झपटमारों को पकडक़र किया पुलिस के हवाले

अध्यापिकाओं ने दिखाई बहादुरी, झपटमारों को पकडक़र किया पुलिस के हवाले

leader-arrested-poppy-husk-jalandhar-police-punjab

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। माडल टाउन इलाके में आज 26 जुलाई को स्कूल से घर लौट रही दो अध्यापिकाओं ने बहादुरी दिखाते हुए झपटमारों को पकडक़र पुलिस के हवाले किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा पूछताछ में आरोपियों से जुड़े अन्य साथियों को पकडऩे में सफलता मिल सकती है।

Advertisements

जानकारी अनुसार प्राइवेट स्कूल में कार्यरत दो अध्यापिकाएं स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थी कि माडल टाउन प्रैजीडेंसी के समीप स्थित एक स्कूल के पास जब वे पहुंची तो मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों में से एक युवक ने अध्यापिका का मोबाइल झपटने का प्रयास किया। मगर अध्यापिका ने युवक की कलाई पकड़ ली और उसे मोबाइल झपटने नहीं दिया। इसी दौरान जब दूसरे युवक ने साथी युवक को छुड़ाने का प्रयास किया तो दोनों अध्यापिकाएं उनसे भिड़ गई और उन्हें देख वहां से गुजर रहे लोग एवं मोहल्ला निवासी इक_ा हो गए। जिसके बाद लोगों ने युवकों की धुनाई की और थाना माडल टाउन के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है तथा जल्द ही इस संबंधी पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here