किसान आंदोलन: 6 फरवरी को देशव्यापी चक्का जाम का ऐलान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर के प्रधान हरबंस सिंह संघा ने जानकारी दी कि मोदी सरकार की ओर से दिल्ली में शांतिमय धरने पर बैठे किसानों को विभिन्न तरीकों तथा अमानवीय तरीके अपनाकर धरनाकारियों पर अत्याचार कर रही है। कई नौजवानों को ट्रैक्टरों सहित अपनी हिरासत में रखकर उन पर अत्याचार कर रही है। 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड को असफल तथा बदनाम करने के लिए आर.एस.एस./बी.जे.पी. के कार्यकर्ताओं से सरकार खुद गुंडागदी करवा रही हे तथा बदनाम किसानों को कर रही है।

Advertisements

धरना स्थलों पर बिजली, पानी तथा नैट की सेवायें बन्द की हुई हैं। श्री संघा ने जानकारी दी कि बजट में किसानों/मज़दूरों/मुलाज़मों को कोई लाभ नहीं दिया गया। बजट में सरकारी नौकरियों भी बंद कर दी गई हैं। सरकारी महकमे भी निजी हाथों में दे दिये गये हैं। 75 साल की आयु होने पर टैक्स रिटर्न न भरने का जो हुक्म दिया है, वो भी एक मज़ाक है क्योंकि उनकी संख्या नामात्र है।

संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली की ओर से फैसला किया गया है कि 6 फरवरी को 12.00 बजे से 3.00 बजे तक सारे भारत में चक्का जाम किया जायेगा। श्री संघा की ओर से होशियारपुर में लाचोवाल टोल प्लाज़ा, नंगल शहीदां टोल प्लाज़ा, पुरहीरां चौंक, जालन्धर बाईपास, बजवाड़ा बाईपास तथा नलोईयां बाईपास पर स्टेट हाईवे तथा नैशनल हाईवे पर 12.00 बजे से 3.00 बजे तक चक्का जाम किया जायेगा। इसलिए समूह किसान संगठनों तथा हितैषियों से अपील की जाती है कि अधिक से अधिक ट्रैक्टर, ट्रालियां लाकर तथा और वाहन लाकर चक्का जाम किया जाये।

इस अवसर पर किशन सिंह गगनौली, जोगा सिंह साहरी, बलजीत सिंह, दिलबाग सिंह, लखविन्द्र सिंह लक्खी, सुखपाल सिंह काहरी, सतनाम सिह काहरी, धर्मजीत, गुरदयाल सिंह, दविन्द्र सिंह, एस.पी. शर्मा, सुरजीत सिंह सैनी, कुलभूषण प्रकाश सैनी, ज्ञान सिंह भलेठू, मंगत सिंह, अवतार सिंह शेरपूरी, वरिन्द्र सिंह वडियाल, मनप्रीत सिंह, सचिनप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह,बलविन्द्र सिंह बैंस, अशोक कुमार शर्मा, मनजीत सिंह, मैडम कंचन ठाकुर, सुदेश कुमार ठाकुर बजवाड़ा तथा सुरजीत सिंह ने भी अपने-अपने विचार पेश किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here