Wednesday, October 28, 2026
Home Politics वार्ड 34: कांग्रेस प्रत्याशी विजय अग्रवाल ने खोला चुनाव कार्यालय, बड़ी संख्या...

वार्ड 34: कांग्रेस प्रत्याशी विजय अग्रवाल ने खोला चुनाव कार्यालय, बड़ी संख्या में वार्ड वासी भी रहे मौजूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड नंबर 34 से कांग्रेस के उम्मीदवार विजय अग्रवाल ने अपना चुनाव कार्यालय खोला। तारघर के समीप खोले गए इस चुनाव कार्यालय का कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने उद्घाटन किया।

Advertisements

इस मौके पर श्री अरोड़ा ने कहा कि कच्चा टोबा शहर का महत्वपूर्ण वार्ड है तथा पिछले लंबे समय से विकास से अछूता रहा है। उन्होंने कहा कि विजय अग्रवाल जोकि अपने इलाके के लिए बहुत चिंतित रहते हैं और यहां की समस्याओं को हल करवाने के लिए भी प्रयासरत हैं को चुनाव मैदान में उतारकर कांग्रेस ने यहां की जनता को सच्चा सेवक दिया है। उन्होंने कहा कि अब वार्ड वासियों का यह फर्ज बनता है कि वह इन्हें विजयी बनाकर निगम में भेजें ताकि वार्ड की समस्याओं का निवारण हो सके। श्री अरोड़ा ने कहा कि कच्चा टोबा इलाके में बरसाती पानी की निकासी की समस्या और सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किया जाएगा ताकि लोग विजय अग्रवाल को विजयी बनाने के अपने फैसले पर गर्व कर सकें।

इस मौके पर विजय अग्रवाल व उनके बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने श्री अरोड़ा का स्वागत किया और वहां मौजूद वार्ड वासियों ने श्री अरोड़ा को विश्वास दिलाया कि निगम में कांग्रेस का मेयर बने व इसके लिए वह अपने वार्ड से विजय अग्रवाल के पक्ष में वोट देकर उन्हें निगम भेजेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में वार्ड वासी, कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here