मंजू बाला गांव बरिंगली से भाजपा महिला मोर्चा मंडल की प्रधान नियुक्त

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। मोहल्ला दोसडक़ा तलवाड़ा वार्ड नंबर-1 से भाजपा की उम्मीदवार पूजा पठानियां के निवास स्थान पर एक बैठक का आयोजन मंडल प्रधान डा. सुभाष बिट्टू की अध्यक्षता मेंं किया गया। इस बैठक में जिला महिला मोर्चा की प्रधान अंजना कटोच विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान मोहल्ले के लोगों व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अंजना कटोच का फूलों से स्वागत किया। इस बैठक में मंडल महिला मोर्चा तलवाड़ा की प्रधान मंजू बाला गांव बरिंगली को मंडल महिला मोर्चा की प्रधान के तौर पर सम्मानित किया गया। मंजू बाला ने जिला प्रधान महिला मोर्चा अंजना कटोच का धन्यवाद किया।

Advertisements

मंजू बाला ने विश्वास दिलवाते हुए कहा कि जिला प्रधान महिला मोर्चा और समूह लीडरशिप ने जो जिम्मेदारियां उन्हें सौंपी है वह उन्हें इमानदारी व सच्चे दिल से निभाएंगी। इस अवसर पर मोहल्ले के लोगों ने उम्मीदवार पूजा पठानियां को 14 फरवरी को होने वाले नगर पंचायत के चुनावों में भारी बहुमत से जीतने का दावा किया। इस मौके पर मंडल प्रधान डा. सुभाष बिट्टू, अशोक सभ्रवाल पूर्व मंडल प्रधान, पूर्व चैयरमेन दलजीत सिंह जीतू, संजीव भारद्वाज, आशू अरोड़ा, अंजना पठानियां, सुनील कुमार सोनी, सचिव मंडल तलवाड़ा रमन कोल आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here