दसूहा के वार्ड 8 से कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रशेखर रहे विजयी, वोटरों का जताया आभार

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मनु रामपाल। नगर निगम व नगर कौंसिल के चुनावों में दसूहा के 15 वार्डों में से 11 पर कांग्रेस पार्टी ने अपना कब्जा जमाकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नीतियों पर मोहर लगाई है। वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस के उम्मीदवार चंद्रशेखर ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है।

Advertisements

जीत के बाद चंद्रशेखर ने वोटरों, कार्यकर्ताओं, विधायक अरूण डोगरा मिक्की के अलावा, कांग्रेसी नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह जनता की सेवा को समर्पित रहते हैं तथा इसी समर्पण भाव से वह आगे भी वार्डवासियों की सेवा एवं वार्ड की भलाई के लिए तत्पर रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here