चिंतपूर्णी सेवा समिति की ने नवनियुक्त पार्षद अशोक मेहरा को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आधुनिक समय में राजनीति और राजनीतिज्ञों को जनमानस संशय की दृष्टि से देखने लगा है। परंतु व्यक्ति की नीति व नीयत साफ हो तो राजनीति भी समाज सेवा का सशक्त साधन हो सकता है। उक्त विचार सोसायटी प्रधान सरदार हरमिंदर जीत सिंह सैनी ने नवनियुक्त पार्षद अशोक मेहरा को सम्मानित करते कहे। सैनी ने कहा कि अशोक मेहरा लंबे समय से सामाजिक सेवाओं के इलावा धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढक़र सेवाएं निभा रहे हैं। तथा उनके द्वारा निभाई गई सेवाओं की बदौलत ही आज उन्हें राजनीति में विशेष सम्मान मिला है। सोसाइटी को इस बात का गर्व है कि अशोक मेहरा भी सोसाइटी के प्रमुख सदस्यों में शामिल है। जिन्हें वार्ड न 4 के मतदाताओं ने भारी मतों से विजयी बनाया।

Advertisements

इस अवसर पर अशोक मेहरा ने कहा कि समाज सेवा करते आज उन्हें पार्षद बना वार्ड वासियों ने जो सम्मान दिया है वह इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे तथा लोगों की सेवा कर उनके दिलों में और जगह बनाएंगे। इस अवसर पर सोसायटी प्रधान सरदार हरमिंदर जीत सिंह सैनी,महिंदर सिंह न्योता, गुलशन रॉय, संजीव गुप्ता, बहादुर सिंह विरदी, ब्रिज भूषण, मनोज कुमार, अजय शर्मा, डी0आर0बंगा, सुरजीत सिंह सैनी, अमित भारद्वाज, मालकियत सिंह, नरेश मेहरा,जगदीप कुमार, कमल किशोर, दयानंद,हर्ष शारदा, जगदीप सिंह खेड़ा, कंचन वशिष्ट मेहरा,राजविंदर कौर आदि मौजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here