मुख्यमंत्री ने वर्चूअल समागम दौरान प्रदेश में 1087 करोड़ रुपए के म्यूनिसिपल प्रोजैक्टों की शुरुआत की

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से आज वर्चूअल समागम के दौरान 1087 करोड़ रुपए के म्यूनिसिपल प्रोजैक्टों की शुरुआत की गई। जिस संबंधी आज स्थानीय जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में भी वर्चूअल प्रोग्राम करवाया गया, जिसमें अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल ने विशेष तौर पर शिरकत की। जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मुख्य मंत्री पंजाब के इस वर्चूअलर समागम को जिले में नगर निगम के सभी वार्डों सहित 59 स्थानों पर दिखाया गया।

Advertisements

उन्होंने बताया कि नगर निगम होशियारपुर के सभी 50 वार्डों के अलावा जिले की सभी 9 नगर परिषद व नगर पंचायतों में लोगों यह समागम देखा। अमित कुमार पांचाल ने बताया कि चंडीगढ़ में मुख्मंत्री पंजाब की ओर से प्रोजैक्टों के उद्घाटन समागम में  नगर निगम होशियारपुर के वार्ड नंबर 25 की पार्षद बलविंदर कौर ने विशेष तौर पर शिरकत की।

इस दौरान पार्षद बलविंद कौर ने जहां मुख्य मंत्री की ओर से प्रदेश के शहरी विकास को लेकर किए गए कार्यों की प्रशंसा की वहीं पंजाब सरकार के रोजगार व नारी सशक्तिकरण प्रोग्रामों की सराहना भी की। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की ओर 40 जरुरतमंद महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए नि:शुल्क ई-रिक्शा प्रदान किए गए। जिले में आयोजित वर्चूअल समागम में जिले के नगर निगम, नगर परिषदों व नगर पंचायतों के पार्षदों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here