प्राथमिकता के आधार पर सुनी व हल करवाई जाती हैं कार्यकर्ताओं की समस्याएं: जसवीर जोनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के एस.सी. डिपार्टमैंट के कोआर्डिनेटर लोकसभा हल्का होशियारपुर जसवीर जोनी ने चब्बेवाल में पार्षद सुदर्शन धीर व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यहां पहुंचने पर पार्षद धीर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जसवीर जोनी ने बताया कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रधान राहुल गांधी की तरफ से आरक्षित सीटों के लिए लीडरशिप डेवेल्पमैंट मिशन शुरु किया गया है। जिसके तहत बनाई गईं टीमों के सदस्य आरक्षित लोकसभा सीटों पर जाकर कार्यकर्ताओं का व्यू ले रहे हैं तथा उन्हें पेश आ रहीं समस्याओं के समाधान के लिए उनसे परामर्श किया जा रहा है।

Advertisements

ए.आई.सी.सी. एस.सी. डिपार्टमैंट के कोआर्डिनेटर लोकसभा हल्का होशियारपुर जसवीर जोनी ने पार्षद धीर व अन्य से की भेंट

उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं और कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान करती है तथा उनकी समस्याओं का निवारण उसकी प्राथमिकता है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बने इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का जमीनी स्तर पर कार्य करना बहुत जरुरी है। जसवीर जोनी ने कहा कि पार्षद धीर व अन्य से मिलकर कार्यकर्ताओं की समस्याओं की उन्होंने जानकारी हासिल की है तथा उन्हें आह्वान किया है कि वे जनता के साथ अधिक से अधिक संपर्क बनाएं व कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाने पर बल दिया जाए। इस मौके पर पार्षद धीर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ा एक-एक कार्यकर्ता पार्टी का सच्चा सिपाही है तथा उनकी सुनवाई हो इस बात को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए सभी कमर कस चुके हैं और केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बननी तय है। इस अवसर पर सरपंच चब्बेवाल रोमी, बी.पी. चोपड़ा, सर्राफ पपल धीर, एच.के. गुमेर एवं नीटा जैन आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here