Saturday, October 10, 2026
Home Education कान्सेप्ट क्लासिस में पंजाब बोर्ड 11वीं का बैच शुरू

कान्सेप्ट क्लासिस में पंजाब बोर्ड 11वीं का बैच शुरू

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। मिनि सचिवालय स्थित कोचिंग संस्थान कान्सेप्ट क्लासिस में ग्यारहवीं मैडिकल, नॉन मैडिकल व कामर्स विषयों के लिए पंजाब बोर्ड के 10वीं से 11वीं में हुए छात्रों का अलग बैच 15 मार्च से शुरू हो रहा है।

Advertisements

जिसके लिए छात्रों का उत्साह देखते ही बनता है। अकादमी के डायरेक्टर प्रो. राजीव ठाकुर व नवल राजा ने संयुक्त तौर पर बताया कि सी.बी.एस.सी व आई. सी.ए.सी के बैच पहले शुरू हो चुके हैं।

जिनमें भी छात्र दाखिला ले सकते हैं तथा पंजाब बोर्ड के छात्रों के लिए विशेष बैच शुरू किया गया है ताकि देरी से 10वीं परीक्षा खत्म होने का उन्हें कोई नुक्सान न हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बैच में छात्रों कि संख्या बहुत कम निर्धारित की गई है ताकि प्र्तयेक छात्र पर विशे, ध्यान दिया जा सके। वहीं उन्होंने बताया कि जे.ई.ई. मेन में बेहतरीन नतीजों के चलते अकादमी में छात्रों का उत्साह देखते ही बनता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here